डिप्टी सीएमओ रिश्वत प्रकरण में विजिलेंस की जांच तेज, सीएमओ कार्यालय पहुंची टीम

Share This

 रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव से जुड़े मामले में विजिलेंस विभाग ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। मंगलवार को कानपुर से पहुंची चार सदस्यीय विजिलेंस टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में पहुंचकर मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में दिनभर हलचल बनी रही।

गौरतलब है कि 10 जून को विजिलेंस टीम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से विजिलेंस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस प्रकरण में अन्य किसी व्यक्ति की भी भूमिका रही है या नहीं।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम के पहुंचने से पहले ही संबंधित कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित हो गया था। हालांकि इस संबंध में विभागीय स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी यह भी सामने आई है कि विजिलेंस ने एक कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जांच के दौरान टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात नोडल अधिकारी अमित दीक्षित से विस्तृत जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक उन्हें आगे की पूछताछ के लिए कानपुर बुलाया गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

प्रभारी सीएमओ डॉ. सुशील यादव ने बताया कि विजिलेंस टीम जांच के सिलसिले में कार्यालय आई थी। टीम ने संबंधित लोगों से बातचीत की, घटनास्थल का निरीक्षण किया, नक्शा तैयार किया और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद वापस लौट गई।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभागीय कर्मचारी और अधिकारी मामले की आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...