जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Share This

 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय इटावा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. पारितोष शुक्ला एवं महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर 12 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों को बेबी किट एवं जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि उनकी माताओं को ड्राई फ्रूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नवजात कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया गया। साथ ही उनकी माताओं एवं परिजनों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना प्रमुख रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्या के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उपस्थित माताओं को योजना का लाभ लेने एवं बालिकाओं की शिक्षा और विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार श्री अजित कुमार दुबे ने नवजात कन्याओं की माताओं एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभागीय योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय के श्री अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायक, श्रीमती अर्चना भदौरिया, संजीव कुमार, गौरव कुमार, योगेन्द्र कुमार सहित जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उन्हें सम्मान देना तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...