मोहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Share This

 आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों एवं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, महंतों, मौलवियों, व्यापारियों तथा नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोगों से साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे तथा बिजली के तारों से अधिक ऊंची न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 फीट तक के ताजिए ही निकाले जाएंगे। साथ ही नगर पालिका को जुलूस मार्गों पर पूर्व से ही साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए। आयोजकों को समय रहते जुलूसों की सूची उपलब्ध कराने तथा बिना अनुमति कोई भी जुलूस न निकालने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस का समय एवं मार्ग पूर्व निर्धारित रहेगा और कोई नया रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा।

शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जहां बिजली के तार नीचे लटक रहे हों उन्हें ऊंचा कराया जाए। उन्होंने छुट्टा गोवंशों को जुलूस मार्गों से हटाकर गौशालाओं में भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना प्रशासन को देने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा करने वालों एवं नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि सभी आयोजक जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। बिना अनुमति कोई भी आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी समस्या या शिकायत की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...