इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता भदौरिया ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पारपट्टी क्षेत्र के ग्राम असवा कछार में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि रात्रि जन चौपाल जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जन चौपाल के दौरान सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, आवास तथा पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
