सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए निजी संगठन ने लूटा झूठा श्रेय- सभासदगण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कस्बा के मुहल्ला नेविलगंज सडक निर्माण कार्य में प्रस्ताव से लेकर स्वीकृति तक अहम भूमिका निभाने वाले सभासद को नजरअन्दाज कर सडक निर्माण के भूमि पूजन व नींव रखने के कार्यक्रम में नगर के एक निजी संगठन द्वारा स्वयं का सम्पूर्ण श्रेय लेकर अपनी झूठी पीठ थपथपाने पर सभासदों ने गहरी नाराजगी प्रकट की है।

सोमवार को कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम पर सभासद रोहित भंसाली के यहाँ आयोजित वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुहल्ला नेविलगंज मार्ग उनके वार्ड में आता है। जिसके निर्माण के लिए वह वर्ष 2023 से निरन्तर प्रयासरत थे। कई बार पत्राचार व समाधान दिवसों में प्रार्थना पत्र के माध्यम से अधिकारियों को जनसमस्या से अवगत कराया गया। अन्ततः बीते माह अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा के द्वारा कागजी प्रक्रिया में सहयोग व अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के दिशा निर्देशन के चलते उक्त मार्ग सीसी निर्माण के लिए स्वीकृत हो गया।

बीते दिनों पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू द्वारा उक्त मार्ग निर्माण प्रारम्भ का भूमि पूजन व नींव रखी गई। जिसमें नगर के एक निजी संगठन द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से सडक निर्माण का सम्पूर्ण श्रेय अपनी संस्था को बताकर बहुत ही बडा निन्दनीय कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उक्त संगठन द्वारा झूठी वाहवाही लूटने व समाज को गुमराह करने के लिए ऐसे कई कार्य किये जा चुके हैं, जिनके लिए मेहनत किसी और ने की और कार्य पूर्ण होने पर झूठा श्रेय उक्त संगठन ने लिया। सभासद रोहित भंसाली ने बताया कि जब से वह इस मार्ग निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, तब इस संस्था का नगर में जन्म भी नहीं हुआ था।

वार्ता के दौरान मौजूद अन्य सभासदों/प्रतिनिधियों रोहित भंसाली, सुशील पोरवाल नानू बाबा, शिवा यादव, अर्जुन सिंह, बबलू यादव, सोनू सक्सैना, वीरेन्द्र कुमार, प्रहलाद यादव, संजू पोरवाल आदि ने कहा कि अगर उक्त संगठन समाजसेवा के प्रति इतना ही सजग है, तो उसके पदाधिकारी सभी सभासदों के वार्ड में आकर समस्याओं को देखें और उनका निवारण करवायें। सभासद की मेहनत पर केवल दिखावा कर स्वयं की झूठी पीठ थपथपाने की हम लोग कडे शब्दों में निन्दा करते हैं।

उक्त सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने बताया कि सम्बन्धित मार्ग नगर के बीचोंबीच होने व काफी दिनों से जर्जर व ऊबडखाबड अवस्था में था। जिसके चलते जनहित की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण का निर्णय लिया गया है। मार्ग निर्माण हेतु सभासद रोहित भंसाली द्वारा पूर्व में बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव भी रखा गया था तथा सम्बन्धित संगठन के लोगों द्वारा भी ज्ञापन दिया गया था।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...