विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Share This

इटावा, 07 जून 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में “एक जनपद एक नदी”, डिजिटल लाइब्रेरी, जीरो पॉवर्टी अभियान, गौशाला प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, स्वच्छता एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में “एक जनपद एक नदी” अभियान के अंतर्गत सिरसा नदी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नदी में प्रवाहित होने वाले जल को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए फिल्टर चैम्बर की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि नदी में केवल स्वच्छ जल ही प्रवाहित हो।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने नए पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु स्थान चिन्हित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि जहां वास्तविक आवश्यकता हो, वहीं निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कई ग्राम पंचायतें अब कस्बों का स्वरूप ले चुकी हैं, इसलिए बारात घरों, सब्जी मंडियों, बाजारों तथा अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों के आसपास सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक लंबित ऑडिट प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खंड स्तर पर निस्तारित किए जा सकने वाले प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए तथा सबसे पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए।

डिजिटल लाइब्रेरी योजना की समीक्षा में बताया गया कि लगभग 117 स्थानों पर कार्य पूर्णता की ओर है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी का समुचित रखरखाव किया जाए। साथ ही प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कम से कम पांच-पांच प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं तथा यह भी प्रदर्शित किया जाए कि वहां इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं।

जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, क्योंकि इसके अंतर्गत जनपद के सबसे निर्धन परिवारों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे परिवारों को राशन कार्ड, हर घर नल योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि चिन्हित पात्र परिवारों को हर घर नल योजना के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागों की योजनाओं का लाभ इन परिवारों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करें।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित होने वाले जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई। इस दौरान विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम तथा रात्रि चौपाल एवं विश्राम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम जनसहभागिता के साथ उत्सव के स्वरूप में आयोजित किए जाएं।

गौशालाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हरे चारे की बुवाई अधिक से अधिक कराई जाए तथा गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा, पानी एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक के अंत में उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु एवं संक्रामक रोगों के दृष्टिगत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...