व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राज्य कर विभाग (जीएसटी) इटावा द्वारा अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर एच0पी0 राव दीक्षित अध्यक्षता में कस्बा के मुहल्ला कृष्णा नगर स्थित शशिविलास मैरिज होम में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चेयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, जिला कर अभिभाषक संघ इटावा के अध्यक्ष विवेक स्वरूप अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिवक्ताजन उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त खण्ड-1 अरुण सिंह एवं उपायुक्त खंड-2 अनिरुद्ध कुमार राय द्वारा द्वारा व्यापारियों को पंजीयन, पंजीयन के लाभ, जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, ई इनवॉयस, आईटीसी एवं जीएसटी 2.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त राज्य कर अरुण सिंह द्वारा व्यापारियों को अवगत कराया गया कि पंजीयन के समय अथवा पुराने पंजीकृत करदाता जीएसटी में अपने मोबाइल नंबर एवं अपनी ईमेल का प्रयोग करें। ताकि विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सूचनाओं के संबंध में अधिकतम जानकारी से अवगत होते रहे और समय से जवाब दाखिल कर सके।
इसी प्रकार उपायुक्त राज्य कर खंड-2 अनिरुद्ध राय द्वारा व्यापारियों को बताया गया कि मासिक रिटर्न दाखिल करने वाले व्यापारियों को 20 तारीख तक रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य होता है। इसी प्रकार समाधान के व्यापारियों के लिए प्रत्येक 3 माह के पश्चात 18 तारीख तक एवं क्यूआरएमपी के व्यापारियों के लिए प्रत्येक तीन माह पश्चात 24 तारीख तक जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। जिला कर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विवेक स्वरूप अग्रवाल एवं महासचिव ज्ञानेंद्र चौधरी द्वारा पंजीयन के लाभ एवं व्यापारियों को व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। इस योजना के तहत राज्य में पंजीकृत किसी भी व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण अपंगता होने पर उनके परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 10 लाख तक की आर्थिक सहायता (बीमा राशि) दी जाती है।
संयुक्त आयुक्त राज्य कर संतोष कुमार वर्मा द्वारा ई-वे बिल एवं ई इन्वॉयस के संदर्भ में व्यापारियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-2 मनीष कुमार राय, राज्य कर अधिकारी रंजय कुमार एवं अनुराग जायसवाल, अधिवक्ता गजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, कमल भाटिया, निशांत पोरवाल, सत्यवीर यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी अपनी विभिन्न शंकाओं, तकनीकी समस्याओं और व्यावहारिक परेशानियों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका विभागीय टीम द्वारा मौके पर ही त्वरित एवं संतोषजनक निवारण किया गया।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...