पर्यावरण संरक्षण सभी की नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के कारण आज पर्यावरण की स्थिति अत्यन्त दयनीय होती जा रही है। आज 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवाओं ने स्वयं के साथ-साथ दूसरों को जागरूक कर प्रदूषण पर नियंत्रण लगाते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु अपने-अपने विचारों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया।

सुधीर यादव (एडवोकेट) ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षात्मक स्वरूप प्रदान करना हमारा नैतिक दायित्व है। पौधरोपण की अपेक्षा दिनों दिन बढने वाला वृक्षों का कटान संतुलित पर्यावरण के लिए बेहद संकट का विषय है। जहाँ तक हो सके, हरसम्भव प्रयास करें कि हमसे ऐसा कोई कार्य न हो, जिससे पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव पडे। क्योंकि जब पर्यावरण ही संक्रामकता व प्रदूषण की जंजीरों में जकडा होगा, तो समाज में निवास करने वाले मनुष्य, जीव-जन्तुओं, पशु-पक्षियों का जीवनयापन करना कैसे सम्भव होगा?

आयुष शर्मा (ठेकेदार) ने कहा कि वृक्ष ही एक ऐसी अमूल्य व अतुल्नीय सम्पदा है, जो पर्यावरण में फैले विषैलेपन को समाप्त कर उसे शुद्धता के स्वरूप में परिवर्तित कर सकता है। इसलिए ‘‘वृक्ष धरा का भूषण है, करते दूर प्रदूषण हैं‘‘ की सोच के साथ कम से कम एक पौधे का रोपण करने का संकल्प कर पर्यावरण में अमृत घोल उसके सन्तुलन में सहभागी बनें।

प्रेमचन्द्र गौतम (सभासद प्रतिनिधि) का कहना है कि आज हम साँस में स्वच्छ हवा तो लेना चाहते हैं, लेकिन पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सजग नहीं होना चाहते। जल, वायु, ध्वनि आदि किसी न किसी प्रदूषण को उत्पन्न कर हम पर्यावरण पर गहरा आघात कर रहे हैं। जब तक हम इस प्रकार के प्रदूषण पर विराम नहीं लगायेगें, तब तक स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

सौरभ दुबे (समाजसेवी) ने कहा कि पहले की तुलना में आज नई-नई बीमारियां जन्म ले रही हैं, इसका सीधा सा कारण है कि खान-पान में मिलावट के साथ-साथ हम शुद्ध हवा-जल का भी सेवन नहीं कर पा रहे हैं, जो हमें शुद्ध पर्यावरण से ही प्राप्त हो सकता है। इसलिए संकल्पित हों, कि पर्यावरण को शुद्धता व सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी इस मुहिम से जोडेगें। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...