हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार

Share This

भरथना- ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मुस्लिम भाइयों ने बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाया। सुबह से ही मुस्लिम बन्धु मस्जिद और ईदगाहों की ओर उमड़ पड़े। वहीं प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा करवायी। मुस्लिम भाइयों ने भाईचारा और हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय दिखाते एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह में निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। नमाज से पहले मौलाना फहीम रजा ने अपने खुतबे में बकरीद की अहमियत बताते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। बकरीद के अवसर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों में सुबह सेवइयां और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाकर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर त्यौहार की खुशियां साझा कीं। जिसके बाद बकरों की कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया।

त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण श्रीसचन्द्र, एसडीएम काव्या सी, सीओ रामदवन मौर्य, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह और कस्बा इंचार्ज तन्मय चौधरी भारी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने भी नमाजियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को संभालने में अहम भूमिका निभाई। वहीं विधायक राघवेंद्र गौतम, चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, हिमांशु गौतम, राजेश यादव पंडा, शिवराम सिंह यादव, राजीव यादव, कांग्रेस नेता सुखराम सिंधी आदि ने भी ईदगाह पर पहुंच सभी नवाजियों को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर कमेटी के सदर अहसान, मौलाना महमूद चिश्ती, हाजी हारून मुसानी, हनीफ फारूकी, गौस मुहम्मद सुक्खी, अयूब फारूकी, दिलशाद खान, राशिद खान विक्की, मुजीब सिद्दीकी, पप्पू अब्बासी, रशीद अल्वी, कुर्बान अली, बिलाल मुसानी, मो0 बकील लारा, निहालुद्दीन, असलम, कबीर अहमद बाकर, शाहिद खान मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...