एसएसपी के निर्देशन में बैंकों और वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखा गया

Share This

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन करना तथा संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखने तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। साथ ही बैंक परिसर एवं एटीएम केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य बैंक ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा वित्तीय संस्थानों में होने वाली चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

इटावा पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि बैंकिंग कार्यों के दौरान सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...