मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, नीट एवं जेईई की निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन 25 मई से

Share This

जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद इटावा में यूपीएससी, नीट एवं जेईई परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन आगामी 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा। यह कोचिंग राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सैफई में संचालित होगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 25 मई 2026 से 24 जून 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, इटावा, राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सैफई से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित केंद्रों में से किसी एक पर 24 जून 2026 को सायं 5 बजे तक जमा करना होगा।

प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करते हुए बताया गया कि नीट एवं जेईई की कोचिंग हेतु विज्ञान वर्ग के कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एवं पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अभ्यर्थियों से समय से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7017544033 एवं 9557509437 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर प्रदान कर रही है, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...