जनपद इटावा में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

Share This

इटावा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान एवं सचेत ऐप से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद इटावा एवं आसपास के क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों के दौरान उष्ण लहर (लू) से भीषण उष्ण लहर चलने की अत्यधिक संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने एवं जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण सभी आयु वर्ग के लोगों में हीट स्ट्रोक, हीट रैश और लू लगने का खतरा बढ़ सकता है। खेतों, निर्माण कार्यों एवं खुले स्थानों पर काम करने वाले किसानों, मजदूरों एवं श्रमिकों में डिहाइड्रेशन और लू का जोखिम अधिक रहेगा। इसके साथ ही पशुधन एवं फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी एवं छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढकने की अपील की गई है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

पशुपालकों को पशुओं को छायादार स्थान पर रखने एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों से खाली पेट धूप में बाहर न निकलने, अत्यधिक गर्म वातावरण में कठिन शारीरिक श्रम से बचने तथा बंद वाहनों में बच्चों या पशुओं को अकेला न छोड़ने की अपील की गई है।

जनपद के सभी विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं त्वरित राहत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05688-250077, 297204 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...