भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने वाटर कूलर की मरम्मत कराकर जनता को उपलब्ध कराया ठंडा पानी

Share This

इटावा। शरद बाजपेयी ने भीषण गर्मी को देखते हुए छैराहा हनुमान मंदिर पर लगे वाटर कूलर की मरम्मत एवं सफाई कराकर आम जनता को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई। शुक्रवार एवं शनिवार को उन्होंने नए प्लग लगवाने के साथ वाटर कूलर और पानी की टंकी की साफ-सफाई भी कराई।

भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने बताया कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस वाटर कूलर को लगवाया था। इसके बाद भी समय-समय पर जनता की सुविधा के लिए इसकी देखरेख कराते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार नया कम्प्रेशर बदलवाया गया, नया स्टेबलाइजर, नई टोंटियां, पानी की मोटर एवं नई पाइप लाइन लगवाई गई थी ताकि लोगों को निर्बाध रूप से स्वच्छ एवं ठंडा पानी मिल सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए जाने के लिए सूची देने के बावजूद पिछले तीन वर्षों में एक भी नया वाटर कूलर नहीं लगाया गया। इसके बावजूद वे अपने स्तर से जनता की सेवा में लगातार लगे हुए हैं।

शरद बाजपेयी ने कहा कि “जनता को राहत मिले, यही मेरी प्राथमिकता है। मेरे बस में जितना होगा, उससे अधिक कार्य भी जनता के हित में करता रहूंगा। मेरे लिए सदैव जनता की सेवा और इटावा का विकास सर्वोपरि है।”

स्थानीय लोगों ने गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की व्यवस्था कराने पर भाजपा नेता के इस प्रयास की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...