जैन संतों के भव्य आगमन से धर्ममय हुआ इटावा, श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत

Share This

इटावा। शहर में जैन संतों का भव्य आगमन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। मेडिटेशन मुनि श्री 108 विहसंत सागर महाराज जी ससंघ एवं मुनि श्री 108 अनुकरण सागर महाराज पद विहार करते हुए नशियां जी मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

भव्य शोभायात्रा टिक्सी मंदिर से प्रारंभ होकर बजरिया चौराहा, पचराहा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई रंगलाल चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

रंगलाल चौराहे पर एक अद्भुत एवं भावुक दृश्य देखने को मिला, जब श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में विराजमान मुनि श्री 108 अनुपम सागर महाराज ससंघ भी मंदिर से निकलकर वहां पहुंचे। दोनों संत संघों का मिलन होते ही श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की आरती उतारी तथा चरण प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। मंदिर कमेटी द्वारा केसर मिश्रित जल से संतों की अगवानी की गई। इसके उपरांत संतों ने श्रीजी के दर्शन कर मंच पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देते हुए प्रवचन दिए।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन साधु समिति, सकल दिगंबर जैन समाज, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...