धरातल पर होगी समाजसेवा- देवेन्द्र सिंह चौहान

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाज के अन्तिम छोर पर उपस्थित असहाय, निर्धन, जरूरतमन्द व्यक्तियों का हरसम्भव सहयोग करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। सेवा की भावना से परिपूर्ण सभी सामाजिक जिम्मेदारियोें का धरातल पर बखूबी निर्वाहन किया जायेगा।

उक्त बात गुरूवार को कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में लायन्स क्लब भरथना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लायन्स क्लब भरथना बहुत पुरानी सामाजिक संस्था है, जो सदैव ही समाजहित के कार्यक्रमों में सक्रिय रहती है। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष मनोनीत कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह बखूबी पालन करेगें। अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि हम किसी समारोह के तहत नहीं, बल्कि कदम-कदम पर सहयोग की राह निहार रहे असहायों, जरूरतमन्दों के लिए उनके ठिकानों पर पहुँचकर उनकी मदद करने का कार्य करेगें। साथ ही उन्होंने समाजसेवा के अग्रिम क्रियाकलापों व कार्यक्रमों को विस्तार से साझा किया। चुनाव अधिकारी गुरलदास नन्दवानी की देेखरेख में लायन्स क्लब भरथना के सम्पन्न हुए निर्वाचन में देवेन्द्र सिंह चौहान को अध्यक्ष, अंशू वर्मा को सचिव, मीना लखवानी को वित्त सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है तथा नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष जमुनादास लखवानी, डा0 अभिनव दुबे (छोटू) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...