जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Share This

इटावा, 13 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बाल संरक्षण संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा करते हुए बताया गया कि राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण में वर्तमान में तीन बच्चे आवासित हैं। जिलाधिकारी ने बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनपद में अब तक 12 बाल विवाह रोके गए हैं तथा संबंधित अभिभावकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर सभी प्राथमिक विद्यालयों में लिखवाया जाए ताकि बच्चों एवं अभिभावकों में जागरूकता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय जागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर यूनिट-1 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी बच्चा परिसर से बाहर न जा सके। मिसिंग चाइल्ड मामलों में दो बच्चों की बरामदगी एवं छह मामले लंबित होने की जानकारी दी गई, जिस पर उन्होंने संबंधित थानों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा में बताया गया कि गत वर्ष 2638 लाभार्थी थे, जबकि वर्ष 2026-27 में अब तक 125 महिलाओं को लाभ मिला है। जिलाधिकारी ने पात्र महिलाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 2971 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सहायता से अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को योजना से जोड़ने पर बल दिया।

बैठक में “बाल सेवा योजना” की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत निराश्रित, अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। योजना के अंतर्गत परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को इसका लाभ मिल सकता है। वर्ष 2026-27 में कोविड श्रेणी के 78 तथा सामान्य श्रेणी के 1750 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सत्यापन प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिले।

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 83,372 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के वर्ष 2025-26 के 82 लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित प्रकरणों को पुनः अपलोड कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 682 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत सामग्री की खरीद जेम पोर्टल से करने तथा कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित करने पर बल दिया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2026-27 में विवाह प्रोत्साहन योजना में 10 लक्ष्य के सापेक्ष एक लाभार्थी तथा दुकान निर्माण योजना में 10 लक्ष्य के सापेक्ष दो लाभार्थियों को लाभ मिला है। वहीं ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 281 लक्ष्य के सापेक्ष 219 तथा दूसरे चरण में 52 लक्ष्य के सापेक्ष 52 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार इन योजनाओं पर व्यापक धनराशि खर्च कर रही है, इसलिए प्रशिक्षण केंद्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मुस्लिम बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उनकी शैक्षिक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुस्लिम बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास योजनाओं से अधिक से अधिक जोड़ा जाए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉ. अनिल कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...