इटावा पुलिस ने 8 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 14 चोरी की बाइक बरामद

Share This

इटावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सैफई पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3/4 मई की रात थाना सैफई पुलिस रकूईया नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ कुर्रा हवाई पट्टी की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे वाहन मोड़कर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पीछा कर 5 अभियुक्तों को मौके से पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य को नगला चैनसुख के जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। उन्होंने बताया कि वे पीजीआई सैफई और आसपास के क्षेत्रों में पहले रेकी करते थे और फिर समूह बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने 24 और 27 अप्रैल को पीजीआई परिसर से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी कबूल की। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे अपराध करने के उद्देश्य से अवैध हथियार अपने पास रखते थे।

पुलिस ने इस मामले में थाना सैफई पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनमें बीएनएस की गंभीर धाराएं और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। इसके अलावा पहले से दर्ज वाहन चोरी के मामलों से भी इनका संबंध सामने आया है। पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है।

गिरफ्तार अभियुक्त मैनपुरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं और इनमें से कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...