बूथ संख्या-286 पर सुना गया ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, पीएम मोदी के संदेशों पर हुआ विचार-विमर्श

Share This

इटावा। सदर विधानसभा अन्तर्गत इटावा प्रथम मंडल के छपैटी शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या-286 पर रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित किए जाने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ-साथ बूथ क्षेत्र में निवास करने वाली जनता जनार्दन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों पर चर्चा की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से प्रारंभ होती है और स्वयं पर विजय प्राप्त करना ही सबसे बड़ी जीत है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व विभिन्न प्रकार के तनावों और संघर्षों से गुजर रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के विचार मानवता के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सजग और जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों के बहकावे में न आएं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए समाज में शांति, सद्भाव और जागरूकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...