जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन व निष्पक्ष परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

Share This

इटावा, 25 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों—इंजीनियरिंग कॉलेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं बालिका राजकीय इंटर कॉलेज—का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित केन्द्राधीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अभयनाथ त्रिपाठी, ब्रह्मानंद कठेरिया, उप जिलाधिकारी सैफई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...