पोषण योजनाओं में लापरवाही पर सख्त जिलाधिकारी, 100% लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Share This

इटावा, 24 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर, फेस फैक्टर एवं ई-केवाईसी (एफआरएस) की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत सरकार 100% से कम प्रगति स्वीकार नहीं करेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में बढ़पुरा (97.67%), महेवा (95.88%) तथा कुल प्रगति 95.59% पाई गई, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं पोषण ट्रैकिंग की समीक्षा में कई ब्लॉकों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने एएनएम के नियमित प्रशिक्षण एवं बैठक सुनिश्चित कराने के साथ ही जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

आभा आईडी एवं अपार आईडी के संबंध में सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों की सूची बनाकर निगरानी करें और 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों की आईडी बनाना सुनिश्चित करें।

मेजरमेंट एफिशिएंसी पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पार्टनर एजेंसियां गांव स्तर पर सही आंकड़ों का सर्वे कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित पोषण ट्रैकर गृह भ्रमण अभियान में छूटे हुए बच्चों एवं लाभार्थियों को कवर करने के निर्देश दिए गए।

सीबीई एवं वीएसएचएनडी सत्रों की समीक्षा में 1564 के सापेक्ष केवल 1016 सत्र आयोजित पाए गए, जिसे अपर्याप्त बताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सत्रों में गर्भवती महिलाओं की महत्वपूर्ण जांच होती है, इसलिए इन्हें गंभीरता से लिया जाए।

पोषण वितरण की समीक्षा में एफआरएस के माध्यम से 72.60% प्रगति पाई गई, जिस पर बढ़पुरा, बसरेहर, भरथना एवं चकरनगर में विशेष सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि लाभार्थियों को वास्तविक रूप से पोषण प्राप्त हो रहा है या नहीं।

सैम बच्चों के चिन्हीकरण में लगातार वृद्धि दर्ज की गई, वहीं एनआरसी में केवल 15 बच्चों की भर्ती पर असंतोष जताते हुए सैफई में शून्य भर्ती पर नाराजगी व्यक्त की गई। अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए गए।

जन्म पंजीकरण अभियान को पूर्ण करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लंबित मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड के लंबित मामलों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी की आईडी सक्रिय कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में “स्कूल चलो अभियान 2026” की भी समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत 3 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं शिक्षकों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, एडीपीआरओ रोहित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...