आर्यन यादव बने डीपीएस के हाई स्कूल परीक्षा में टॉपर अदिति द्वितीय एवं ईशा पाण्डेय, अदिति चौहान तृतीय स्थान पर रहीं

Share This

 सीबीएसई द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा के प्रथम चरण के परिणामों में एक बार फिर दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष के परिणामों में प्रतिभाशाली छात्र आर्यन यादव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशा पाण्डेय एवं अदिति चौहान ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य मेधावी छात्रों में दर्शना श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान, सुशांत कुमार ने 95.40 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। आयुष राजपूत, लेविश यादव एवं दिव्यांशी ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया। समीक्षा श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में भार्गवी लूथरा ने 94.60 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी यादव एवं दृष्टि यादव ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया। निया सिंह एवं आदित्य यादव 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रिंसिपल भावना सिंह द्वारा शिक्षकगण, स्टाफ एवं अभिभावकों की उपस्थिति में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...