उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस टीम फिर हुई सम्मानित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 135वें जन्मोत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द विचार मंच भरथना के तत्वाधान् में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में उनके कार्यों का स्मरण किया गया।

कस्बा के मुहल्ला मन्दिर दानसहाय स्थित हाता होतीलाल पर कार्यक्रम संयोजक डा0 अनीता जाटव व सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के संयोजन में स्वामी विवेकानन्द विचार मंच भरथना के तत्वाधान् में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तदुपरान्त भूतपूर्व सैनिकों द्वारा कुछ समाजसेवियों सहित पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह, चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी, का0 रजनी, आशुतोष, नवीन, देवेन्द्र, अजय आदि का उत्कृष्ट कार्य के लिए माल्यार्पण, पट्टिका व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर उपस्थितजनों द्वारा भारतरत्न बाबा साहेब के विचारों व उनके व्यक्तित्व-कृतित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, इलायकेदार यादव, रामशंकर वर्मा, एड0 हाकिम सिंह यादव, विष्णु भदौरिया, संजीव कुमार, भूरेे पाल, जयवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, अमित यादव, मेहरवान सिंह, जयवीर सिंह, भगवन्त सिंह, कायम सिंह, हरीकिशन सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एड0 हाकिम सिंह यादव ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...