‘पंचनद’ प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

Share This

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मॉडल तहसील परिसर ताखा में “पंचनद” प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटीन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि कैंटीन के माध्यम से तहसील परिसर में आने वाले लोगों के लिए स्वच्छ एवं पोषण युक्त भोजन (थाली) की व्यवस्था शुरू की जाए, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिलने के साथ-साथ समूह की महिलाओं की आय में भी वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा ने कैंटीन संचालन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं उपायुक्त (स्वरोजगार) विनय कुमार ने सुझाव दिया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित ‘पंचनद’ ब्रांड के उत्पादों को कैंटीन सहित अन्य स्थानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे इस ब्रांड को व्यापक पहचान मिल सके।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ताखा, जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पाण्डेय, शैलेन्द्र प्रताप, बृजराज सिंह, अजय कुमार, शशि कुमार, शशिकला, दशरथ सिंह तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर अरुणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...