वृद्धावस्था पेंशन व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड अमान्य

Share This

जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या-391 दिनांक 12 मार्च 2026 तथा निदेशक समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश के पत्रांक-2374 दिनांक 21 मार्च 2026 एवं पत्रांक सी-19 दिनांक 06 अप्रैल 2026 के अनुपालन में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करते समय आयु प्रमाण के रूप में अब केवल निर्धारित अभिलेख ही मान्य होंगे। इसके तहत परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति तथा शैक्षिक अर्हता से संबंधित प्रमाण-पत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो) को ही वैध दस्तावेज माना जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वृद्धावस्था पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय मृतक की आयु से संबंधित उपरोक्त अभिलेख ही मान्य होंगे। इसके अतिरिक्त कोई अन्य दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि योजनाओं की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में शामिल ऐसे आवेदक, जिन्होंने आयु प्रमाण के रूप में केवल आधार कार्ड अपलोड किया है, वे शीघ्र ही पोर्टल पर अनुमन्य अभिलेख अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनका आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए अग्रसारित नहीं किया जा सकेगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को समय रहते पूर्ण करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...