ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर साम्हो स्टेशन के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पैंट्रीकार के पहियों से धुआं उठने से ट्रेन में हड़कंप मच गया, जिसके कारण ट्रेन को रोका गया, लेकिन इसी दौरान ट्रैक पर उतरे यात्रियों में से एक यात्री दूसरी लाइन पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान ट्रेन की तेरहवीं बोगी, जो पैंट्रीकार के पास थी, उसके पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को साम्हों स्टेशन की पश्चिमी केनिन के पास नगला मुछारियन गांव के सामने रोका गया। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने जांच कर धुआं निकलने की समस्या को नियंत्रित किया और तकनीकी खराबी को वहीं ठीक कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही।

इसी दौरान कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर ट्रैक के आसपास टहलने लगे और कुछ लोग समस्या देखने के लिए ट्रैक तक पहुंच गए। जैसे ही ट्रेन को दोबारा रवाना करने की तैयारी हुई, नीचे उतरे यात्रियों में अचानक चढ़ने की होड़ मच गई। इसी अफरा-तफरी के बीच कानपुर की ओर से आ रही सियालदह एक्सप्रेस दिखाई नहीं दी और एक युवक उसकी चपेट में आ गया। थाना के उपनिरीक्षक राम सिंह ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार असम राज्य के नागांव जिले के डोबोका पाथेर निवासी 33 वर्षीय दिलाबर हुसैन पुत्र फैजर रहमान के रूप में हुई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...