विधानसभा चुनाव की तैयारी पर सपा की बैठक, अखिलेश यादव ने दिए सख्त निर्देश

Share This

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में अखिलेश यादव ने संगठन के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी को टिकट दिलाने का “ठेका” न लें, अन्यथा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सपा महानगर और ग्रामीण के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई जिलाध्यक्ष स्वयं चुनाव लड़ना चाहता है तो वह पहले अपने पद से इस्तीफा दे और पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दे। उन्होंने कहा कि कोई भी खुद को प्रत्याशी घोषित न करे, इस पर पार्टी स्तर पर विचार किया जाएगा।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी नेता या कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से किसी विधायक, अध्यक्ष या अन्य नेता की आलोचना न करे। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से पार्टी और संगठन की छवि खराब होती है। यदि किसी को कोई शिकायत है तो उसे लिखित रूप में हाईकमान को भेजा जाए, जिसकी जांच कराई जाएगी।

इसके अलावा निर्देश दिया गया कि जिलाध्यक्ष के अलावा कोई भी विधानसभा अध्यक्ष या पदाधिकारी टिकट को लेकर किसी से वादा न करे। सोशल मीडिया के उपयोग में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि पार्टी को चुनाव में बेहतर परिणाम मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...