पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक

Share This

इटावा 25 मार्च,2026- परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, प्रिया शर्माने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में दिनांक 23.03.2026 को विकास भवन के वीसी रूम इटावा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रिया शर्मा, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया इटावा के (एस०एम०), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जीनस कम्पनी के प्रतिनिधि तथा जनपद में कार्य कर रहे कुछ वेण्डर उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा इटावा से प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। जिस पर परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद का कुल लक्ष्य 5694 निर्धारित है। जिसके सापेक्ष 9276 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें माह-मार्च, 2026 तक का निर्धारित लक्ष्य-1333 के सापेक्ष 4088 संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है जोकि जनपद में माह-मार्च, 2026 के निर्धारित लक्ष्य सापेक्ष 307 प्रतिशत है। जनपद में स्थापित संयंत्रों के सापेक्ष केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से कुल-3568 उपभोक्तओं को अनुदान प्राप्त हो चुका है एवं अवशेष प्रक्रियाधीन है शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगा। परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत बैंको में पेडिंग 547 पत्रावली बैंक ऋण हेतु प्रेषित है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये गये है। समस्त बैंकों से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान कराने हेतु शीघ्र ही कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि हर सप्ताह लीड बैंक मैनेजर की समीक्षा की जाती है जिसमें यूपीनेडा द्वारा बैंक शाखाबार प्रगति रिपोर्ट प्रेषित की जाती है।
मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा जीनस कम्पनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये कि सोलर पावर प्लाण्ट लगने के बाद स्मार्ट मीटर को समय से कॉफिगर एवं स्थापित कराना सुनिश्चित करें। स्मार्ट मीटर पर लगभग 2-3 महीने से बिल जनरेट नहीं किये जा रहे है जिससे समय से उपभोक्ताओ के बिल प्राप्त हो सके साथ ही सोलर संयंत्र का लाभ प्राप्त हो सके तथा सोलर संयंत्रो की स्थापना कराकर लक्ष्य की पूर्ति हो सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय एवं तृतीया को निर्देश दिये गये है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर पावर प्लाण्ट लगवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन, नाम परिवर्तन एवं लोड बढाने आदि की समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण कराना सुनिश्चित करें। कुछ वेण्डरों द्वारा नाम परिवर्तन एवं लोड बढाने के सम्बन्ध में महोदय से पुनः अपेक्षा की गयी है। जिससे योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक सोलर संयंत्र की स्थापना करायी जा सके। साथ ही परियोजना अधिकारी नेडा को पत्र प्रेषित किये गये है जिसका उक्त मीटिंग में पुनः अनुस्मारक पत्र प्रेषित करने हेतु कहा गया है। महोदय द्वारा परियोजना अधिकारी यूपीनेडा इटावा को निर्देश दिये गये है कि पीएम सूर्य घर योजना की बैठक में मैसर्स Carbonclear energy, shri Krishna enterprises, Indo agree care, Sharddha gauri kartik developers pvt ltd and Sagittarious energy solution pvt ltd इटावा द्वारा रूची नहीं ली जा रही है एवं बैठक में अनुपस्थित भी रहे, जिसके सापेक्ष मुख्य विकास अधिकारी महोदय इटावा के स्तर से निदेशक महोदय यूपीनेडा लखनऊ को पत्र प्रेषित किया जाए। साथ ही नोटिस के माध्यम से पुनः अवगत कराने हेतु कहा गया है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित वेण्डरों को निर्देश दिये गये कि जनपद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार कराने हेतु प्रचार वाहनों / कैनोपी को मुख्यरूप से भरथना, जसवन्तनगर एवं इकदिल नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतों में चलवाएँ एवं लगाकर रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...