‘मिशन शक्ति’ के तहत कन्या जन्मोत्सव आयोजित, 15 नवजात बालिकाओं का हुआ सम्मान

Share This

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान (फेज-05, द्वितीय चरण) के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय, इटावा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के 19 मार्च 2026 के शासनादेश तथा निदेशक महिला कल्याण, लखनऊ के 20 मार्च 2026 के निर्देशों के क्रम में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. अनिल कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. पारितोष शुक्ला ने जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी 15 नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित की। साथ ही धात्री माताओं— गुंजन, शिवांगी, ज्योति, खुशी कुमारी, पूजा आदि को ड्राईफ्रूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार  सोहन गुप्ता एवं  अजित कुमार दुबे ने उपस्थित माताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना—की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं से जुड़कर आर्थिक सशक्तीकरण हासिल करने और नारी सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन कार्यालय के गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, योगेंद्र सिंह, अभिषेक वर्मा, सोनम चौधरी, रीना सहित जिला महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...