सैफई पुलिस पर गंभीर आरोप: 112 ने पकड़े आरोपी, थाने से ‘सेटिंग’ कर छोड़े जाने का आरोप, CO ने बैठाई जांच

Share This

 जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला अजाब में दबंगई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि डायल 112 द्वारा रंगेहाथ पकड़े गए हमलावरों को थाने में ‘सेटिंग’ कर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद क्षेत्राधिकारी (CO) सैफई ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला अजाब निवासी सत्यवती देवी पत्नी प्रदीप कुमार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपने पुत्र रोहित के साथ खेत पर सरसों की फसल कटवाने ट्रैक्टर से जा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी श्याम बिहारी के पुत्र त्यागी व श्रीकांत तथा उनके साथी लालू और गोलू ने उनका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 (PRV) टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना सैफई पहुंचाया। लेकिन यहीं से मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हल्का इंचार्ज नूर मुहम्मद ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि बिना एफआईआर दर्ज किए और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना ही आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, पीड़िता का यह भी कहना है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो उसे डराकर भगा दिया गया।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्राधिकारी (CO) सैफई केपी सिंह ने कहा,
“मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

घटना के बाद पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद क्या वाकई दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...