किसानों की आय बढ़ाने को सरकार का फोकस, तंबाकू के विकल्प तैयार: शिवराज सिंह चौहान

Share This

नई दिल्ली। शिवराज सिंह चौहान ने आज लोकसभा में सांसदों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों से केवल तंबाकू की खेती छोड़ने की अपील ही नहीं की, बल्कि इसके स्थान पर हाइब्रिड मक्का, मिर्च, शकरकंद, कपास, आलू, चिया, फीडबीन, लोबिया, रागी, रेड ग्राम, गन्ना, सोयाबीन, ज्वार और मूंगफली जैसी लाभकारी फसलों को मजबूत विकल्प के रूप में चिन्हित किया है, ताकि किसानों की नकदी आय सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि देश में अधिकांश किसानों के पास छोटी जोत है, ऐसे में एक ही फसल पर निर्भर रहना जोखिम भरा होता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने एकीकृत खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) के विभिन्न मॉडल तैयार किए हैं, जिनका राज्यों में प्रदर्शन भी शुरू किया गया है। इन मॉडलों के तहत किसान अनाज, सब्जियां, फल, पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन और कृषि वानिकी जैसी गतिविधियों को एक साथ अपनाकर सालभर स्थिर और बेहतर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए गेहूं, धान, दलहन और तिलहन सहित प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की गई है और वर्तमान सीजन में एमएसपी पर ऐतिहासिक खरीदी जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तुअर, मसूर और उड़द जैसी दलहन फसलों के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है कि पंजीकृत किसानों से पूरी उपज खरीदने की प्रतिबद्धता निभाई जा रही है, जिससे दाल उत्पादक किसानों को बड़ा सहारा मिला है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा मिलने में काफी देरी होती थी, लेकिन अब नियमों में संशोधन कर दिया गया है। यदि किसी एक किसान की फसल को भी नुकसान होता है, तो बीमा कंपनी को मुआवजा देना अनिवार्य होगा। साथ ही, उपज के आंकड़े आने के बाद 21 दिनों के भीतर यदि बीमा राशि किसान के खाते में नहीं पहुंचती, तो बीमा कंपनियों और राज्यों को 12 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करना होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” के संकल्प के अनुरूप फसल बीमा और अन्य योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि रक्षक पोर्टल सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री ने जानकारी दी कि विभिन्न राज्यों, विशेषकर राजस्थान में हाल के वर्षों में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा की हजारों करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा कराई गई है, जो सरकार की किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...