जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक नए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि निर्धारित धनराशि का पूर्ण उपयोग हो सके और कोई भी बजट अव्ययित न रहे।

निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पति की मृत्यु के बाद पात्र महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए तथा अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाया जाए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 4656 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3184 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 802 आवेदन अस्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बालिका को छह चरणों में कुल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

बैठक में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 718 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि फरवरी माह में 78 नए लाभार्थियों को अनुमोदन दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रवरकर्ता कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 268 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विवाह अनुदान योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी नवरात्र के अवसर पर अधिक से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएं। साथ ही सामान्य वर्ग विवाह अनुदान तथा अनुसूचित जाति विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत भी अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण योजना के तहत पीड़ितों को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया।

शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना तथा युवाओं के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण को अन्य पाठ्यक्रमों के साथ जोड़कर संचालित किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी