तहसीलदार सदर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि जनपद इटावा की सदर तहसील परिसर में संचालित वाहन स्टैंड का ठेका वर्ष 2026-27 के लिए नीलामी के माध्यम से दिया जाएगा।
जारी सूचना के अनुसार यह ठेका अवधि 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए निर्धारित की गई है। नीलामी की कार्यवाही दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे सदर तहसील के सभागार में संपन्न कराई जाएगी।
तहसील प्रशासन ने इच्छुक प्रतिभागियों से नीलामी में भाग लेने का आह्वान किया है। साथ ही बताया गया है कि नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय नजारत, तहसील सदर इटावा में उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में कार्यरत नायब नाजिर से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तहसीलदार ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी और निर्धारित शर्तों के अनुसार सर्वाधिक बोली लगाने वाले को वाहन स्टैंड का ठेका प्रदान किया जाएगा।
