रेलवे फाटक बन्द होने की सूचना से चिन्तित व्यापारी व राहगीर

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारतीय रेल व्यवस्था के अन्तर्गत दिल्ली-हावडा रेलमार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन की पूर्वी केविन पर स्थित 20बी रेलवे फाटक आगामी 9 मार्च से बन्द होने की सूचना से व्यापारियों व राहगीरों मेें सुगम यातायात को लेकर चिन्ता की लकीरें दिखने लगी हैं। रेलवे लाइन के दोनों ओर के भाग को जोडने वाला इकलौता रेलवे उपरिगामी सेतु का पालीबम्बा माइनर का करीब 800 मीटर सडक मार्ग अत्यन्त ऊबड-खाबड व संकरा होने तथा माइनर की पुलिया भी क्षतिग्रस्त है, ऐसे में रेलवे फाटक का बन्द होना व्यापारियों व राहगीरों के लिए बेहद संकटदायक व कष्टप्रद साबित होगा।

क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र सिंह गौतम व पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की सूझबूझ के चलते उक्त पालीबम्बा पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी काव्या सी के निर्देशन में सिंचाई, लोक निर्माण, विद्युत, नगर पालिका, पुलिस, राजस्व आदि के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सम्पन्न हुई बैठक में पालीबम्बा मार्ग में सुगम यातायात में बाधक बने प्रमुख कार्य को यथाशीघ्र कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

सम्पन्न हुई बैठक में लिये गये निर्णय में उक्त पुलिया/मार्ग पर होने वाले कार्य के चलते प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगें। वहीं नगर के सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षिक संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया गया कि यदि 20बी रेलवे फाटक बन्द कर दिया गया, तो नगर दो भागों में विभाजित हो जायेगा। चूंकि नगर का काफी व्यापार रेलवे लाइन के उस पार मुहल्ला मोतीगंज में भी संचालित है। ऐसी स्थिति में रेलवे लाइन के दोनों भागों को जोडने वाला पालीबम्बा मार्ग/पुलिया क्षतिग्रस्त होने की दशा में व्यापारियों व अन्य राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पडेगा। जब तक पालीबम्बा मार्ग का चौडीकरण व पुलिया निर्माण न हो जाये, तब तक जनहित व व्यापारीहित में उक्त 20बी रेलवे फाटक को बन्द न किया जाये।

आपको बताते चलें कि जब भारतीय रेल विभाग द्वारा रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया था, तभी से उक्त 20बी रेलवे फाटक के पूर्णतया बन्द होनेे के संकेत मिल चुके थे। बाबजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा उक्त पालीबम्बा मार्ग के चौडीकरण व मरम्मतीकरण के लिए एक-दूसरे के ऊपर टाला मटोली, आरोप-प्रत्यारोप का क्रम चलता रहा। स्थिति यह रही कि इतनी लम्बी समयावधि गुजरने पर भी उक्त मार्ग दुर्दशा का शिकार बना हुआ है। ऐसे में रेलवे द्वारा फाटक बन्द की कार्यवाही होने के परिणामस्वरूप नगर दो हिस्सों में स्वतः ही बंट जायेगा और आम जनमानस इस अनदेखी का शिकार बन जायेगा। फोटो- पालीबम्बा मार्ग पर निर्माण कार्य कराते चैयरमैन प्रतिनिधि अंकित यादव।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी