Friday, March 6, 2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा लखना का द्विदिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न

Share This

बकेवर:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की लखना शाखा द्वारा आयोजित द्विदिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम “सफल जीवन का आधार: गीता का सार” का समापन रविवार को पुष्पश्री गार्डन में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष गणेश पोरवाल, इंटर कॉलेज महेवा के प्रवक्ता शिवशंकर यादव एवं प्रबंधक अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समापन दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ शिव पूजन के साथ हुआ। शिव पूजन में अध्यक्ष गणेश पोरवाल के साथ बीके गीता, बीके अनीता, बीके प्रीति, बीके प्रेम एवं बीके अंजलि ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

मुख्य वक्ता योग शक्ति बीके गीता (शिवनी, मध्य प्रदेश) ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चे सुख और शांति के लिए सकारात्मक सोच अपनाना अत्यंत आवश्यक है। यदि हम अपने भीतर पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कार विकसित करें तो समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का वास्तविक अर्थ ‘पवित्र बनना’ है और हमें सर्वकल्याण की भावना रखते हुए संस्कारों का मिलान कर विश्व परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी भरथना की प्रभारी बीके अनीता एवं श्याम ने किया। अतिथियों का स्वागत बीके अलका, बीके हीरा, बीके कीर्ति, बीके प्रिया, अंजू एवं बीके अनन्या ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके रविंद्र, बीके अशोक, बीके राम महेश, बीके राम कुमार, गणेश वैभव, बीके कौशल, बीके बंकट सिंह, ऋषभ यादव, श्याम प्रताप, अविनाश, दिनेश, सचिन, जगत, मोहित एवं भगवान प्रताप सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...