त्योहारों व परीक्षाओं के मद्देनज़र धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Share This

आगामी त्योहारों और भर्ती परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद इटावा में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने गोपनीय सूचनाओं के आधार पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताते हुए बताया कि यह आदेश 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश 28 फरवरी 2026 को हस्ताक्षरित एवं जारी किया गया है, जो 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा, यदि इससे पूर्व निरस्त न किया जाए।

प्रशासन के अनुसार मार्च माह में 2–4 मार्च को होली, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 13 मार्च को जमात-उल-विदा, 19 मार्च को चेटीचंद, 21/22 मार्च को ईद-उल-फितर, 26 मार्च को राम नवमी तथा 31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जानी है। इसके साथ ही 14/15 मार्च को उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सहित अन्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इन्हीं कारणों से एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?

  1. सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों का अवैध जमावड़ा और जुलूस प्रतिबंधित।

  2. आग्नेयास्त्र, लाठी-डंडा, चाकू (ढाई इंच से अधिक धार), पटाखा, बम, बारूद अथवा हिंसा में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के साथ चलने पर रोक। (ड्यूटी पर तैनात पुलिस/राज्य कर्मियों तथा वृद्ध/रुग्ण व्यक्तियों को लाठी की छूट।)

  3. शस्त्रों का खुला प्रदर्शन निषिद्ध।

  4. सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि) पर भड़काऊ, घृणास्पद अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेश पर सख्त कार्रवाई।

  5. पत्थर, ईंट, तेजाब या विस्फोटक सामग्री का संग्रह प्रतिबंधित।

  6. विद्युत व्यवस्था से छेड़छाड़ वर्जित।

  7. कोविड-19 से संबंधित भ्रामक सूचना फैलाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई।

  8. रेल, बस, टेम्पो आदि का अवरोध या सड़क जाम प्रतिबंधित।

  9. दुकान, स्कूल, कॉलेज जबरन बंद कराने पर रोक।

  10. जाति आधारित राजनीतिक रैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध।

  11. हिंसा के लिए उकसाना दंडनीय अपराध।

परीक्षा केंद्रों पर विशेष प्रावधान

  • परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनाधिकृत जमावड़ा प्रतिबंधित रहेगा।

  • परीक्षा अवधि में 1 किमी परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

  • ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक।

  • परीक्षा परिसर में मोबाइल, ब्लूटूथ तथा अन्य आईटी गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित।

उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

एडीएम का संदेश
“त्योहारों और परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी