सरोज वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

Share This

होली के पावन अवसर पर श्रीविष्णु हरिपुरम कॉलोनी, मेहरा फाटक स्थित सरोज वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवास कर रहे 45 महिला एवं पुरुष वृद्धजनों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें वस्त्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी विनीता गुप्ता रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रीति दुबे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

अपने संबोधन में विनीता गुप्ता ने कहा कि समाज में वृद्धजन ईश्वर का स्वरूप होते हैं, इसलिए उनकी सेवा का अवसर कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं और बुजुर्गों की देखभाल की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम का प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है और इस पुनीत कार्य के लिए संस्था बधाई की पात्र है। साथ ही उन्होंने सभी से वृद्धाश्रम को सहयोग करने की अपील भी की।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों ने भी सभी को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे वातावरण भावुक और आनंदमय हो उठा।

वस्त्र वितरण कार्यक्रम में संस्था के सचिव रविशंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष आशा दीक्षित, समाजसेवी एडवोकेट प्रीति दुबे, समाजसेवी अखिलेश तिवारी, योग प्रशिक्षक डॉ. आशीष त्रिपाठी, मैनेजर आशीष यादव, एकाउंटेंट चेतन गुप्ता, शिक्षक नेता डॉ. पीयूष दीक्षित, औसान सिंह, निशी यादव, नीलम चौहान, कमला देवी, एएनएम लक्ष्मी तिवारी तथा अशोक चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह ने वृद्धाश्रम में खुशियों के रंग बिखेर दिए और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...