बकेवर:- खाना के लिये लकड़ी बीनते समय पाँच छोटे छोटे बच्चो को भवरमच्छ ने काट लिया परिजन आनन-फानन इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर पहुँचे। कन्नौज मुख्यालय निवासी गोलू गोरखनाथ ने बताया वह बकेवर कस्वा के लखना रोड बम्बा के पास परिजनो के साथ रह रहा हूँ मंगलवार को उनके डेरे से छोटे छोटे बच्चे खाना बनने के लिए पास में ही आम के बाग और अन्य पेडो के नीचे से आम की लकड़ी बीनने के लिये गये हुए थे ।
वहाँ पर किसी पेड में भवरमच्छ का छत्ता लगा हुआ था उसी समय भवरमच्छ उडने लगे और लकड़ी बीन रहे सहिल 7 बर्ष,समनीश 6बर्ष, साहिल 5बर्ष,शायत 3बर्ष,सोनाक्षी 5 बर्ष को निवासीगण लखना रोड काट लिया बच्चो की रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे छोटे छोटे बच्चो को बचाया। आनन फानन परिजन बच्चो को लेकर 50शैय्या अस्पताल बकेवर पहुँचे इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डाक्टर रविन्द्र शाहू ने घायल बच्चो का इलाज किया।
