बकेवर:-बकेवर नगर के पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी में ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू, दंत रोग चिकित्सक डॉ. शहाना परवीन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक स्वर्णकार मरीजों की जांच कर दवाएं लिख रहे थे। खांसी, जुकाम, सिरदर्द, बदन दर्द और बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज दवा लेने पहुंचे।

दोपहर 1 बजे तक अकेले ईएमओ डॉ. साहू ने 125 मरीजों को देखा। दंत रोग और हड्डी रोग विभाग में भी मरीजों की काफी भीड़ रही।चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि थायरॉइड सहित कई महत्वपूर्ण जांचें अस्पताल में शुरू हो गई हैं, जिससे अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, कुत्ता और बिल्ली काटने के इंजेक्शन लगाने का कार्य भी शाम तक जारी रहता है।
