हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटर व्यावसायिक परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, डीएम ने किया केंद्र का निरीक्षण

Share This

आज प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय एवं इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग (परिधान रचना) विषय की परीक्षाएं जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गईं। परीक्षाओं की शुचिता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनता इंटर कॉलेज, पूठन सकरौली परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के पंजीकृत 201 परीक्षार्थियों में से 189 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि इंटरमीडिएट परिधान रचना विषय में 18 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित केंद्राधीक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरतने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, यह सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा तथा शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष बल दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...