चकरनगर तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 53 शिकायतें प्राप्त

Share This

 तहसील चकरनगर में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों की गंभीरता से जांच करने तथा दोषी एवं जवाबदेह व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जब भी अधिकारीगण गांवों के भ्रमण पर जाएं, तो अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करें और लाभार्थियों से फीडबैक अवश्य प्राप्त करें, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा सभी मामलों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर शासन स्तर से फीडबैक लिया जा रहा है, अतः सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चकरनगर ब्रह्मानंद कठेरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चकरनगर, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...