जनता कॉलेज बकेवर में एनएसएस विशेष शिविर का पंचम दिवस, योग से लेकर मिशन शक्ति तक विविध आयोजन

Share This

जनता कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रातः योग साधना से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. एम.पी. यादव ने हार्टफुलनेस योग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान से मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, जो व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है।

प्रथम तकनीकी सत्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी के निर्देशन में “मिशन शक्ति एवं नारी शिक्षा” विषयक गोष्ठी के रूप में आयोजित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. एम.पी. यादव ने की। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन प्रदान करना है।

गोष्ठी में प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने मिशन शक्ति से होने वाले सामाजिक एवं शैक्षिक लाभों की विस्तार से चर्चा की और महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया। स्वयंसेवक आलोक कुमार ने महिला हेल्पलाइन 1090 के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी। वहीं प्रतीक्षा, मुक्ता गुप्ता तथा नितिन कुमार ने मिशन शक्ति के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वयंसेवक दिव्यांशु ने नारी शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित नारी ही सशक्त समाज की नींव रखती है, जबकि प्रशांत यादव ने साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा कर जन-जन को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. मनोज यादव ने मिशन शक्ति और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार साझा करते हुए सभी से सक्रिय योगदान का आह्वान किया।

द्वितीय तकनीकी सत्र में भरैपुरा के समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार दोहरे ने “शिक्षा क्यों आवश्यक है” विषय पर व्याख्यान देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। मंदिर परिसर के प्रबंधक अरविंद कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।

तृतीय सत्र में स्वयंसेवकों ने खितौरा गांव का सर्वेक्षण किया, जिसमें शिक्षा, कृषि और रोजगार से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की जानकारी एकत्र की गई तथा ग्रामीणों से गांव के इतिहास एवं वर्तमान परिस्थितियों पर संवाद स्थापित किया गया। चतुर्थ सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं नारी शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का प्रभावशाली मंचन हुआ।

कार्यक्रम में खितौरा गांव के समाजसेवी चंद्र मोहन यादव, ध्यान सिंह, रतनलाल एवं सुनील सहित कॉलेज के लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पंचम दिवस के विविध आयोजनों ने मिशन शक्ति, नारी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...