तीन अर्थियां एक साथ उठते ही फफक पड़ी आँखें

Share This

भरथना- कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज निवासी डालडा व्यापारी राजीव गुप्ता उर्फ कल्लन (60 वर्ष) पुत्र स्व0 रामकिशोर उर्फ मुनुआ व उनकी पत्नी मधु गुप्ता (55 वर्ष) व उनके 26 वर्षीय बेटे शुभम गुप्ता की बीती रात्रि औरैया जनपद के थाना क्षेत्र अछल्दा स्थित ग्राम तुरुकपुर गंगनहर में कार के अनियंत्रित होकर डूबने से एक ही परिवार के तीनों सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।

डालडा व्यापारी परिवार सहित अपनी कार से औरैया क्षेत्र में एक शादी समारोह में भाग लेकर अछल्दा की ओर से अपने आवास भरथना वापस लौट रहे थे। अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर उनकी कार गंगनहर में कैसे और कब चली गई? किसी को कुछ नहीं पता।

घटना की जानकारी सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों को तब हुई, जब कुछ ग्रामीण घटनास्थल से गुजरे, जिन्होंने नहर में डूबी कार के पहिये देखे। शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। जिसमें फंसे तीनों परिजनों को आनन-फानन में चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों में तीनों परिजनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके घर भरथना खबर भेज शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवा दिया। गुरुवार की भोर होते ही डालडा व्यापारी, उनकी पत्नी व बेटे समेत एक ही परिवार में एक साथ तीन-तीन मौतों की खबर सुनते ही कस्बा शोक में डूब गया और मृतक परिवार के आवास पर क्षेत्रवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होकर जैसे ही भरथना आवास पर मृतकों के एक साथ शव पहुंचे, मौजूद हुजूम का दिल दहल गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...