माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। क्लिनिकल न्यूट्रिशन एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पुस्तक Flavour Without Salt का आधिकारिक लोकार्पण ICNC 2026, नागपुर में किया गया।
इस पुस्तक में यूपीयूएमएस सैफई की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ सुश्री अल्का ने एसोसिएट एडिटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा एक समर्पित अध्याय का लेखन भी किया। वहीं, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अमिता सिंह ने भी पुस्तक में एक शोधपरक अध्याय का योगदान दिया।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान की शैक्षणिक सुदृढ़ता को दर्शाती है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर यूपीयूएमएस सैफई के संकाय सदस्यों की शोध क्षमता और अकादमिक उत्कृष्टता को भी रेखांकित करती है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर समस्त विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। सभी ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए संबंधित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
