इटावा के बकेवर जनता कालेज के छात्र छात्राओं के NSS शिविर का दूसरा दिन

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज बकेवर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के माध्यम से किया गया। योग सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों में शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक अनुशासन विकसित करना रहा। इसके पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र का आयोजन “स्वच्छता अभियान” विषय के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान शीर्षक पर स्वयंसेवकों के साथ मिलकर गांव में जन जागरूकता करने के लिए रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ एम.पी. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन, रोग-नियंत्रण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। विशिष्ट वक्ता डॉ. पी.के. राजपूत ने स्वच्छ भारत अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य, उपलब्धियों तथा नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान तभी सफल हो सकता है जब प्रत्येक नागरिक इसमें सक्रिय सहभागिता निभाए।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य डॉ. गोपीनाथ मौर्य ने स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न बीमारियों-जैसे जलजनित एवं संक्रामक रोगों-के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ परिवेश को रोग-निवारण का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने स्वच्छता अभियान के विशेष उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि किस प्रकार योजनाबद्ध प्रयासों से जन-जागरूकता उत्पन्न कर स्वच्छता के प्रति जन-भावना विकसित की जा सकती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे समाज में स्वच्छता के संदेशवाहक बनें। तकनीकी सत्र के उपरांत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इसके बाद जन-जागरूकता रैली का आयोजन ग्राम खितौरा में किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रेरणादायक नारों एवं स्लोगनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जय गुरुदेव आश्रम, खितौरा के संचालक अरविंद यादव ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के प्रति विशेष जानकारी देते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजन में स्वयंसेवकों, ग्रामवासियों एवं अतिथियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश समाज में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। इस मौके पर कॉलेज के कर्मचारी राजकुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार एवं अभिषेक बाबू, आदित्य राठौर, अजीत कुमार, आलोक कुमार, अमन कुमार, अमित कुमार, अनामिका वर्मा, अनिकेत कुमार, अनुभव सिंह, अवंतिका वर्मा सहित 45 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...