बकेवर में 41 बिजली बकायेदारों का ओटीएस पंजीकरण:5.45 लाख रुपये वसूले गए, 7 शिविरों का आयोजन

Share This

बकेवर:- बकेवर उपखंड कार्यालय के तहत विद्युत विभाग ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के दूसरे चरण में 41 बिजली बकायेदारों का पंजीकरण किया है। इससे कुल 5 लाख 45 हजार रुपये की वसूली हुई। यह कार्रवाई अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय धर्मेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बकेवर के नेतृत्व में की गई है।

ओटीएस योजना का यह चरण 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की छूट योजना का लाभ बकायेदारों तक पहुंचाना है, जिसके तहत बकाया बिलों पर ब्याज राशि में छूट प्रदान की जा रही है। इस चरण के तहत सात शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर लखना, बकेवर प्रथम व द्वितीय, महेवा, ढकाताल, निबाड़ीकला और बहादुरपुर घार सहित सात बिजली सब-स्टेशनों पर अवर अभियंताओं द्वारा आयोजित किए गए।

उपखंड अधिकारी संत कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव, रामसेवक, नरदेव सिंह गौतम और मनोज कुमार गुप्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उपखंड अधिकारी संत कुमार अपनी लाइनमैन और टीजीटू टीमों के साथ घर-घर जाकर बकायेदारों से ओटीएस पंजीकरण कराकर छूट का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं। इस ओटीएस अभियान में बकेवर उपखंड कार्यालय सहायक शिवकुमार और प्रवीन कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, विद्युत सखी के रूप में सोनी और संध्या देवी गांव-गांव जाकर लोगों से विद्युत बिल जमा करने और ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह रही हैं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...