सीसीटीवी निगरानी व कड़ी सुरक्षा में 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी सीटीईटी परीक्षा, पहले दिन 9 केंद्रों पर आयोजन

Share This

इटावा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026 का आयोजन जनपद इटावा में 7 एवं 8 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच 16 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

यह जानकारी सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा में केंद्र व्यवस्थापकों एवं ऑब्जर्वर्स के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई द्वारा निर्धारित कुल 16 परीक्षा केंद्रों में से 7 फरवरी को पहले दिन 9 परीक्षा केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली प्रातः 9:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से दो घंटे पूर्व एडमिट कार्ड एवं एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि समय से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जा सके। बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, एक फोटो आईडी, ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन तथा पारदर्शी पानी की बोतल ही ला सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, व्हाइटनर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्ड बोर्ड आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, घड़ी, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग तथा किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।

डॉ. आनंद ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। वहीं जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...