भाजपा मीडिया प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल, इटावा में पार्टी को ही कर रहे असहज

Share This

राजनैतिक दल में मीडिया प्रभारी की भूमिका अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदार मानी जाती है। उनका मूल दायित्व होता है कि वे पार्टी और सरकार का पक्ष शालीनता, तथ्यों और सकारात्मक सोच के साथ जनता के समक्ष रखें, न कि ऐसे कदम उठाएं जिससे स्वयं उनकी ही सरकार और नेताओं को बार-बार असहज स्थिति का सामना करना पड़े। इटावा में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य को लेकर इन दिनों इसी तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

यदि बहुत पीछे न भी जाया जाए और केवल उनके हाल ही के दिनों की फेसबुक पोस्टों को ही गंभीरता से देखा जाए, तो उनकी कार्य क्षमता को परखना कठिन नहीं है। सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम समर्थकों तक को असमंजस में डाल दिया है कि आखिर भाजपा के मीडिया प्रभारी का उद्देश्य क्या हैपार्टी को मजबूती देना या अनजाने में नुकसान पहुंचाना।

हाल ही में डरपोक मोदी?” जैसे भ्रामक और गुमराह करने वाले वीडियो थंबनेल को अपनी प्रोफाइल पर साझा करना उनकी नासमझी का उदाहरण बताया जा रहा है। ऐसे शब्द और दृश्य भाषा सामान्यतः विपक्ष द्वारा सत्ताधारी दल को घेरने के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन जब यही सामग्री सत्ताधारी दल का मीडिया प्रभारी साझा करे, तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठना लाजिमी है।

इतना ही नहीं, अपनी ही सरकार के अधिकारियों के निलंबन से जुड़ी खबरों को खुले तौर पर शेयर करना भी लोगों को हैरान कर रहा है। आमतौर पर इस प्रकार की खबरें विपक्षी दलों के नेता और प्रवक्ता प्रसारित करते हैं, ताकि वे जनता को यह विश्वास दिला सकें कि सरकार में भ्रष्टाचार या अव्यवस्था है। इटावा में यह काम विपक्ष को करने की जरूरत ही नहीं पड़ रही, क्योंकि भाजपा के मीडिया प्रभारी ही यह भूमिका निभाते नजर आ रहें है।

जानकारों का मानना है कि मीडिया प्रभारी का कार्य विपक्षी तेवर अपनाना नहीं, बल्कि तथ्यों के साथ सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होता है। लेकिन रोहित शाक्य की पोस्टों पर अक्सर भाजपा के ही कार्यकर्ता सवाल खड़े करते दिखाई देते हैं, जो किसी भी संगठन के लिए चिंताजनक संकेत है।

सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के नीचे की टिप्पणियों की भाषा और लहजा भी कई बार विपक्षी प्रवक्ताओं जैसा प्रतीत होता है। इससे न केवल पार्टी की छवि धूमिल होती है, बल्कि आम जनता के बीच भी यह संदेश जाता है कि पार्टी के अंदर ही समन्वय और स्पष्ट सोच का अभाव है।

मीडिया प्रभारी का एक अहम दायित्व जिले के मीडिया संस्थानों और पत्रकारों के साथ स्वस्थ और सकारात्मक संबंध बनाना भी होता है, ताकि सरकार और संगठन की बात सही ढंग से जन-जन तक पहुंचे। लेकिन इटावा में यह भूमिका निभाने के बजाय, टकराव और व्यक्तिगत टिप्पणियों की प्रवृत्ति अधिक दिखाई दे रही है।

विगत दिनों रोहित शाक्य द्वारा इटावा लाइवपर किया गया व्यक्तिगत हमला भी चर्चा का विषय रहा। उन्होंने तंज कसते हुए यह लिखा कि इटावा लाइव पर केवल एक-दो लोगों की ही इंगेजमेंट आती है। टिपण्णी करते समय रोहित शाक्य यह भूल गए की दो लाख से अधिक पाठकों और दर्शकों वाले इटावा लाइव को उन्होंने अब तक सरकार और पार्टी की एक भी सकारात्मक ख़बर उपलब्ध नहीं कराईं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी