सांसद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, यातायात सुधार व दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कई अहम निर्देश

Share This

इटावा लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला विद्यालय यान परिवहन सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–जनवरी 2026 के समापन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने शहर एवं प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएं। जहां-जहां सर्विस लेन उपलब्ध है, वहां से अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुचारु किया जाए तथा सरकारी सड़कों पर पड़ी सामग्री को तत्काल जप्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, शहर में आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाने तथा भरथना बाईपास पर बसों के ठहराव के लिए नीचे स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जसवंतनगर–कचौरा मार्ग पर दुर्घटना संभावनाओं को देखते हुए त्वरित समाधान, सैफई–कानपुर मार्ग पर नाले को हटाने तथा बसरेहर–चौपला मार्ग पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं की समस्या को शीघ्र दूर करने को कहा। मंडी के सामने सड़क पर अतिक्रमण हटाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

विद्यालय परिवहन सुरक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राएं स्कूल में दोपहिया वाहन न लाएं तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। साथ ही, छात्रों और उनके अभिभावकों को पेरेंट्स मीटिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। स्कूली चालकों की मेडिकल जांच और वाहनों की फिटनेस जांच नियमित रूप से कराने के भी निर्देश दिए गए।

रोडवेज संचालन के संबंध में एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए गए कि बसों का आवागमन एक ही दिशा से हो तथा आने-जाने के लिए अलग-अलग साइड निर्धारित किए जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि इटावा शहर में वन-वे यातायात व्यवस्था का ट्रायल एक माह तक जारी रहेगा, जिसके लिए निर्धारित मैप के अनुसार संचालन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीमा श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा राहवीर योजना के अंतर्गत अवनीश दुबे को सम्मानित किया गया।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि, अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी रामगोपाल शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा, एआरटीओ प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह सहित एनएच, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...