कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, इटावा में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

Share This

इटावा। दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र, इटावा में कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, इटावा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता तथा सहायक अभियन्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में कबड्डी कोर्ट एवं बैडमिंटन कोर्ट हेतु समतलीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। नाली निर्माण में जल निकासी की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कबड्डी कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट के साथ ग्रीन रूम सहित मंच निर्माण, वृक्षों की छंटाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन कम्प्यूटर लैब एवं डोरमेट्री (छात्रावास कक्ष) का निरीक्षण किया गया। कम्प्यूटर लैब में अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि फर्श/टाइलीकरण का कार्य शेष है। डोरमेट्री में प्लास्टर, फर्श, विद्युतीकरण एवं रंगाई-पुताई आदि कार्य अवशेष पाए गए। दोनों निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई तथा अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय में प्रस्तावित बृहद मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए छत मरम्मत, वाटर टैंक कवर, बालकनी गेट, डोरमेट्री मरम्मत एवं किचिन विस्तार आदि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय में ट्यूबलाइट, पोर्टेबल कुर्सी एवं मेज तथा सभी कक्षों एवं स्नानगृह में डोरमैट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 97 छात्राएं उपस्थित पाई गईं। छात्राओं से संवाद के दौरान शिक्षण गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। छात्राओं द्वारा माइक आदि की उपलब्धता की अपेक्षा व्यक्त किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराते हुए अनुपालन आख्या एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...