बेटियां मन लगाकर करें पढ़ाई, छुए बुलंदियां: अरुण गुप्ता

Share This

इटावा: इटावा महोत्सव पंडाल में 29 दिसंबर को आयोजित हुए घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीता गुप्ता ने छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन सभागार में पुरस्कार वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आज उन्हें बेटियों को सम्मान प्रदान करते हुए जो खुशी का अनुभव हो रहा है बयां करना आसान नहीं है। कहा कि पहली बार जब अपनी बेटी के मेडल और प्रमाण पत्र लेकर घर आने पर जो खुशी हुई थी, उसकी यादें फिर से ताजा हो गईं। उन्होंने बेटियों को मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे वह बुलंदियों को छू सकें।

विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीता गुप्ता ने कहा कि बेटियां घर की रौनक होती हैं, उन्हें बड़े नाजो के साथ पाला जाता है। उनके नखरे तक उठाने पड़ते हैं, लेकिन जब बेटी मान सम्मान बढ़ाने जैसा कार्य करती है और पुरस्कृत होती है तो बहुत खुशी होती है।

संयोजक डा. ज्योति वर्मा ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता वासु चौधरी, विद्यार्थी परिषद नेता अभिषेक मिश्रा, शिक्षिकाओं में नीलू त्रिपाठी, सपना चौधरी, नीलम व जसप्रीत कौर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष मनोरमा वर्मा के अलावा भाजपा नेता राजवर्धन भदौरिया, राहुल राजपूत,रोहित शाक्य, सत्यम राजपूत, आयुष राज, समीर सक्सेना के अलावा अतुल वीएन चतुर्वेदी, मसूद तैमूरी, मुनिराज वर्मा, आंचल वर्मा, उज्जवल पटेल, अमृषा पटेल उपस्थित रहीं। मनोरमा वर्मा ने अध्यक्षता क़र सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डा.ज्योति वर्मा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...